जंगल में चारा लाने गए शख्स का मृतदेह घर आया, दिल दहला देने वाला मामला

by Kakajee News

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला घटना देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां बाघ के हमले में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, रामटेक तालुका के पावनी आरक्षित वन क्षेत्र के मौदी जंगल में एक बाघ ने युवक पर हमला कर दिया।

इस खौफनाक हमले में एक युवक की मौत हो गई है। मूर्त व्यक्ति का नाम गौरीशंकर श्रीभद्रे है जिसकी उम्र 29 साल थी। आइए जानते है पूरी खबर क्या है….

दरअसल अब घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि गौरीशंकर श्रीभद्रे गुरुवार की सुबह बकरियों के लिए चारा लाने अपने गांव के पास आरक्षित वन में गया था। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने के लिए तलाश शुरू की। नागरिकों के जंगल में पहुंचने के बाद सामने का दृश्य देखकर वे सहम गए। गौरी शंकर को एक नागरिक ने जंगल में मृत पाया था। उसके शरीर पर कई चोटें थीं। जिसे देख कर देखने वाला भी घबरा गया।

ऐसे में फिर नागरिकों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंच गया। वन विभाग के निरीक्षण के दौरान बाघ के पैरों के निशान मिले हैं और उसके शरीर पर चोट के निशान खुद बाघ द्वारा दिए गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और नागरिक वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment