आप की मां मुझे पसंद नहीं करती: तुम मेरा फोन न उठाते… मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं, अलविदा, छात्रा ने दी जान

by Kakajee News

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र की निवासी और प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रहने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार देर रात पुलिस ने शव सील किया। छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग में अवसाद की स्थिति का जिक्र था।

नवाबगंज इलाके की छात्रा सालभर से शास्त्री नगर के एक घर में किराए पर रहती थी। वह यहां रहकर टेट की तैयारी कर रही थी। खुद कोचिंग भी पढ़ाती थी। छात्रा ने मंगलवार रात सवा नौ कमरे में लगे पंखे में अपना दुपट्टा फंसाकर फंदा लगा लिया। मकान मालिक के परिवार को पता लगा तो आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो मेज की दराज में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि आप मेरा फोन नहीं उठाते हैं और आप की मां मुझे पसंद नहीं करती हैं। इसलिए अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं, अलविदा गुडबॉय। पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग मानते हुए छात्रा के परिवार को सूचना दी है।

Related Posts

Leave a Comment