आईपीएल 2023 में अब तक 62 मैच खेले जा चुके हैं। अब लीग राउंड के बस आठ मैच ही बाकी हैं। इतने मुकाबले खेले जाने के बावजूद अब तक सिर्फ एक ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ के बाकी बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमें रेस में हैं। ऐसे में अंतिम-चार में जगह बनाने के लिए लड़ाई रोमांचक हो चली है। अब बाकी बचे आठ मैचों से बाकी तीन टीमों का फैसला होगा। हम आपको सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं…
चार में से गुजरात ने एक स्थान पक्का कर लिया है। बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जंग है।
गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने हैदराबाद को हराकर अंतिम-चार में जगह पक्की की। गुजरात के फिलहाल 18 अंक हैं। उसका पहले या दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना पक्का माना जा रहा है। मौजूदा समय में गुजरात के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस है जो 18 अंक बना सकती है। ऐसे में मुंबई ने पहले दो स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को अब ग्रुप राउंड में सिर्फ एक मैच खेलना है। उसका मुकाबला 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। चेन्नई के 13 मैचों में 15 अंक हैं। उसका नेट रनरेट 0.381 है। चेन्नई की टीम अगर दिल्ली को हरा देती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। साथ ही शीर्ष दो में भी रह सकती है। हालांकि, अगर चेन्नई की टीम दिल्ली से हारती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर भी हो सकती है। अभी भी पांच टीमों के पास से 16 अंक हासिल करने का मौका है। ऐसे में धोनी दिल्ली के खिलाफ कोई कोताही बरतना नहीं चाहेंगे।
टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब खिताब की दावेदार बन गई है। उसने 12 मैच में सात मैच जीते हैं। उसका नेट रनरेट -0.117 है। मुंबई के लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर उसके कुल 16 अंक होंगे। फिर मुंबई को अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। दोनों मैच हारने की स्थिति में उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें काफी कम हो जाएंगी। दो टीमें पहले से ही 15 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। फिर मुंबई को चौथे स्थान के लिए चार टीमों से लड़ना होगा। इस दौरान नेट रनरेट काफी अहम हो जाएगा।
लखनऊ ने अब तक 12 मैच खेले हैं। उसके 13 अंक हैं। लखनऊ को अभी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर भी आगे जा सकती है, लेकिन नेट रनरेट अहम हो जाएगा। अगर दोनों मैचों में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
लखनऊ ने अब तक 12 मैच खेले हैं। उसके 13 अंक हैं। लखनऊ को अभी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर भी आगे जा सकती है, लेकिन नेट रनरेट अहम हो जाएगा। अगर दोनों मैचों में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
अगले मैच
vs मुंबई इंडियंस (लखनऊ, 16 मई)
vs कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, 20 मई)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आरसीबी की टीम ने राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। वह पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट 0.166 है। फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की टीम अगर अपने बाकी बचे दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को हरा भी देती है तो प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का नहीं होगा। उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने के बाद तो उसकी स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। इस बार 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।
अगले मैच
vs सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद, 18 मई)
vs गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु, 21 मई)
राजस्थान ने 13 मैच खेल लिए हैं। उसके 12 अंक ही हैं। राजस्थान का नेट रनरेट 0.140 है। उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। अगर पंजाब के खिलाफ उसे जीत मिलती है तो 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, बर्शते अन्य टीमों के नतीजे उसके पक्ष में हों। पिछले साल की उपविजेता राजस्थान की टीम अब इस आईपीएल में भाग्य भरोसे है। अगर आरसीबी, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच हार जाए और सनराइजर्स की टीम गुजरात या मुंबई के खिलाफ कोई मैच हारे तो राजस्थान की टीम इस परस्थिति में 14 अंकों के साथ आगे बढ़ सकती है। ऐसे में चौथे स्थान के लिए राजस्थान और कोलकाता के बीच भिड़ंत होगी। फिर संजू सैमसन की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ सकती है।
अगला मैच
vs पंजाब किंग्स (धर्मशाला, 19 मई)
पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हैं। उसे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पंजाब उन छह टीमों में शामिल है जो 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। उसका नेट रनरेट काफी कम हैं। पंजाब को दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी, नहीं तो दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने की स्थिति में उसके 14 अंक होंगे और फिर उसे कई टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।
अगले मैच
vs दिल्ली कैपिटल्स (धर्मशाला, 17 मई)
vs राजस्थान रॉयल्स (धर्मशाला, 19 मई)
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता के 13 मैच में 12 अंक हैं और उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक मैच में खेलना है। अगर कोलकाता उस मैच को जीत लेती है तो 14 अंक हो जाएंगे। इस जीत के बावजूद वह प्लेऑफ में सीधे नहीं पहुंच सकता। सुपर जाएंट्स को हराने के बाद कोलकाता इस बात की दुआ करेगी कि तीन से ज्यादा टीमें 14 अंक को पार नहीं कर पाए। कोलकाता को फिर अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
अगला मैच
vs लखनऊ सुपर जाएंट्स (कोलकाता, 20 मई)
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। हैदराबाद के 12 मैचों में आठ अंक और दिल्ली के भी 12 मैचों में इतने ही अंक हैं। दोनों टीमें अगर अपने-अपने बाकी बचे दो मैच जीतती भी हैं तो उनके अधिकतम 12 अंक हो पाएंगे। पहले से ही चार टीमों के उससे ज्यादा अंक हैं। हैदराबाद और दिल्ली की टीम भले ही प्लेऑफ में न पहुंच पाए, लेकिन दूसरी टीमों का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है।

