रायगढ़। जंगल में एक पेड़ पर युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के नरईटिकरा के पास स्थित कृष्णकुंज के पीछे जंगल में एक युवक नवीन नागवंशी की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नवीन का कल शाम अपने घरवालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकलकर कृष्णकूंज के पीछे स्थित जंगल में सराई पेड़ पर अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
