छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में एक प्राईवेट स्कूल की शिक्षिका को वाटरफाॅल घुमाने के नाम पर दो युवकों ने मिलकर शिक्षिका के साथ गैंगरेप करके शिक्षिका को अकेले जंगले में छोड़कर फरार हो गए हैं, दोनों युवकों में से एक युवक कांगे्रस का नेता है। साथ ही साथ एक अखबार का पत्रकार होनें की जानकारी मिली है। बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीते 48 घंटे से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी दोनों बलात्कारी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शिक्षिक दिवस व रक्षाबंधन के त्यौहार पर ऐसी घटनाओं को लेकर इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।
वीओ-01 पिकनिक मनाने गई शिक्षिका के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार करके फरार होनंे के मामले में बगीचा पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें अपराधियों को पकड़ने के लिये बनाई है, लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कमार कश्यप ने बताया कि पीड़िता ने बगीचा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अपराध दर्ज कर दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहरहाल जशपुर जैसे दुरस्थ आदिवासी इलाके में सरगुजा संभाग के बलरामपुर इलाके में रहने वाले दोनों युवकों के नाम सामने आ चुके है और इनमें से एक युवक कांगे्रस का नेता होनें के साथ-साथ पत्रकार भी है। इनकी पहचान होनें के बाद पुलिस ने जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिये अपनी टीम बनाई तो है लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नही मिली है।
