प्रैक्‍टिस पेपर्स के लिए निजी प्रकाशक से गठजोड़ की खबरों का सीबीएसई ने किया खंडन, छात्रों व अध्यापकों को भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की दी सलाह

by Kakajee News

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडिशनल प्रैक्टिस क्वेश्चन जारी कर दिए हैं। छात्रों की सुविधा और बेहतर तैयारी में मदद के लिए पिछले दो साल से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये प्रश्नपत्र जारी कर रहा है।

इस साल सीबीएसई की इस पहल को लेकर एक भ्रामक खबर चल रही है। दयालबाग, आगरा स्थित प्रकाशक एडुकार्ट ने अफवाह फैलाई है कि सीबीएसई ने एडिशनल प्रैक्टिस सेक्शन के सैंपल पेपर्स के लिए एडुकार्ट से गठजोड़ किया. कुछ वेबसाइट्स पर दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई ने सैंपल पेपर्स जारी किए हैं। सच ये है कि सीबीएसई ने प्रैक्टिस क्वेश्चन जारी किए हैं। कुछ यूट्यूब चैनल भी इन अफवाहों को सच बताकर भ्रमित कर रहे हैं।

सीबीएसई ने इस खबर का खंडन किया है। सीबीएसई ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि देखने में आया है कि छात्रों और अध्यापकों को किसी निजी प्रकाशक की वेबसाइट से प्रैक्टिस पेपर्स डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसी किसी भी अफवाह से बचें।

इस तरह की अफवाहों के कारण छात्रों में फैली आशंका को दूर करते हुए सीबीएसई सार्वजनिक सूचना में लिखा है की किसी प्राइवेट फर्म से गठजोड़ को लेकर जो भी खबरें हैं, उनसे किसी छात्र को भ्रमित नहीं होना चाहिए। ऐसी खबरों के साथ जिन किताबों को खरीदने का लिंक दिया जा रहा है, उनके झांसे में भी न आएं।’

2023-24 के लिए सीबीएसई ने 8 सितंबर को मार्किंग स्कीम आंसर्स के साथ एडिशनल प्रैक्टिस क्वेश्चन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जिनका लाभ छात्र उठा सकते हैं।

Related Posts