घर में घुसकर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दूसरे आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

by Kakajee News

चार बदमाशों ने डेरे में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में रविवार को एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पानीपत के मतलौड़ा में डेरों में घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और हत्या के मामले में रविवार को एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। वहीं शनिवार को मुख्य आरोपी को हरियाणा पुलिस ने बागपत के बड़का से दबोच लिया था। लेकिन बाद में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया। आरोपी को मेरठ रेफर किया गया है।
मतलौड़ा में 20 सितंबर की रात एक डेरे में चार बदमाशों ने घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। वहीं, अन्य महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

Related Posts