महिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

by Kakajee News

ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर संजय द्विवेदी अपने सहयोगियों के साथ तुरंत बी-तीन कोच में पहुंचे, जहां पहले ही महिला का प्रसव हो चुका था। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। डॉ. संजय ने जच्चा-बच्चा दोनों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडला के लेबर रूम में भर्ती कराया गया। डॉ. लाखन सिंह व महिला स्टाफ की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है। रेलवे सुरक्षा बल से हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, लेडी कांस्टेबल नेहा और महिला के पति इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts