मेडिकल छात्र व विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Kakajee News

मंगलवार रात एक मेडिकल छात्र व विवाहिता ने अपने अलग-अलग घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब परिजनों को सुबह हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से दोनों परिवारों के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।
कौड़हा गांव निवासी मोहित (22) पुत्र केशवराम व सुमन (23) पत्नी राकेश का घर तकरीबन 30 मीटर के आसपास हैं। दोनों लोग अपने-अपने घरों में खाना खा पीकर कमरे में सोने के लिए चले गए थे। बुधवार सुबह जब दोनों लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अलग-अलग घरों के कमरे में छत के कुंडे से शव लटक रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहित वर्मा तेजवापुर ब्लॉक के मरौचा-बौंडी स्थित मार्ग स्थित एक कालेज में बी फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।

Related Posts