पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर

by Kakajee News

रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का आज दोपहर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से गंभीर चोटों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया था जहां इलाज के दौरान उनके निधन की खबर मिल रही है। एक जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सीढी से गिर जाने से उनके सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वर्ष 2013 से 2018 तक रायगढ़ के विधायक रहे थे और इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर भी काबिज थे। पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल विधायक के साथ-साथ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन का पद भी सम्हाला था और उनके कार्यकाल में रायगढ़ शहर को कई सौगाते थे मिली थी। अपने तेज तर्रार स्वभाव के चलते भाजपा में उनकी अलग ही छवि थी। उनके निधन से भाजपा में शो की लहर है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली में उनके साथ उनके बडे बेटे गौतम अग्रवाल तथा अन्य परिवार के लोग हैं।

Related Posts

Leave a Comment