रायपुर। राजनांदगांव में इंदामरा के पास हाइवे में एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है, जिससे हाइवे में आवाजाही को पुलिस ने डायवर्ट कर दिया है। घटना के बाद आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने एक किमी के दायरे को सील कर दिया है। घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस ने यातायात रोक कर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए, जिसके बाद वनवे कर रोड डायवर्ट किया है।
टैंकर के पलटने के बाद आसपास के लगभग एक किलोमीटर के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसलिए प्रशासन ने एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटनास्थल की ओर लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। सीएसपी सहित पुलिस शहर थानों के थाना प्रभारी और जवान, 112 की टीम व हाइवे पेट्रोलिंग की टीम भी मौके पर है।
298
