रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी डाॅ मेनका ने दाखिल किया नामांकन, कहा- कई मुद्दों को लेकर जा रही जनता के पास, 25 सालों से भाजपा जीतने के बाद भी कोई बड़े काम नही किया

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सीट से कांगे्रस की प्रत्याशी डाॅ मेनका देवी सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने जिला कांगे्रस कमेटी से कलेक्टर कार्यालय तक एक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। उनके साथ प्रदेश के पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के अलावा लैलंूगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार सहित कई वरिष्ठ कांगे्रस शामिल थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित कांगे्रस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह ने सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।
रायगढ़ लोकसभा सीट के लिये आगामी 7 मई को मतदान होना है और इस सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। भाजपा के राधेश्याम राठिया सहित बसपा, के अलावा अन्य कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं वहीं आज कांगे्रस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह ने अपना पर्चा दाखिल करते हुए कहा कि वे जनता के बीच कई मुद्दों को लेकर जा रही है जिसमें सड़क, रेल के साथ-साथ रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के विकास के मुददें शामिल हैं उनका यह भी कहना है कि बीते 25 सालों से भाजपा जीतने के बाद भी जनता के कोई बड़े काम नही किये जिसका फायदा उन्हें मिलेगा और राहुल गांधी द्वारा न्याय पत्र में जारी चार गारंटी के कारण जनता कांगे्रस के साथ जुड रही है वहीं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये आज हमने नामांकन भरा है और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमने जीतना दौरा किये हैं जिससे लगता है अंडर करंट का फायदा हमे मिलेगा। उमेश पटेल की गारंटी है कि सभी कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर मेहनत करें तो यह लोकसभा चुनाव कांगे्रस आसानी से जीत रही है। आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत आज हम करेंगे। यहां आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है जिसे आज हमने भी नोटिस किया है। चुनाव आचार सहिता से मेरी गुजारिश है कि जितना भी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है उसमें शो मोटो लेकर नोटिस दें। एक साथ 29 नक्सलियों के मारे जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि नक्सलियों से मुठभेंड कितना हो रहा है यह अलग चीज है लेकिन नक्सली हमले कितने बढ़े हैं बीते चार महीनें में अगर आप पिछले पांच से इसका तुलना करें तो उससे काफी अधिक बढा है। नक्सली उनमूलन के जो कार्य किया जा रहा है उसे करना चाहिए, मै उसके पक्ष में हूं, अगर वे समाज के मूल धारा से जुडने के लिये तैयार हैं तो उन्हें लेना भी चाहिए। भाजपा के द्वारा नक्सलवाद का सफाया करने के सवाल पर उमेश पटेल ने कहा कि नक्सली घटनाओं में जो पिछले 15 सालों में जो वारदातें हुई है। उसके अलावा अभी चार महीनों में जो हुआ है उसके लिये जो इच्छा शक्ति चाहिए, वो भाजपा के अंदर नही है।

Related Posts