भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश का बढा कद, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से हुई चाय पर चर्चा

by Kakajee News

रायगढ़. भाजपा नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने रायगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कुछ पल कोतरा रोड़ स्थित जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के निवास पर एक सौजन्य मुलाकात कर सबको चौका दिया है। चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह लगभग एक घंटे तक उमेश अग्रवाल के निवास स्थान पर थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम उनके स्वागत के लिए मौजूद थी। इतना ही नही सभी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उमेश अग्रवाल के साथ लगभग 20 मिनट तक घर के भीतर चाय पर चर्चा उमेश की ताकप को सामने ला दिया है। लंबे समय से जिला भाजपा में स्थानीय मुद्दो से लेकर प्रदेश के कई मुद्दों पर उमेश ने बकायदा कुशल रणनीति के तहत कांग्रेस को घेरा है और इस बार भी वे रायगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री को नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बेजा कब्जा हटाओ अभियान के साथ-साथ अवैध शराब बिक्री एवं अधिकारियों की दादागिरी के बारे में जो ब्रिफिंग दी थी वह पत्रकार वार्ता में भी सामने आ गई।
यहां यह बाताना लाजमी होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस आगमन से जिले में भाजपा की सियासत गरमा गई। वहीं आने वाले दिनों में जगदम्बा विला भाजपा का नया शक्ति केन्द्र बनेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग छवि के जरिए जो पकड़ बनाई है वह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के आगमन के समय दिखी। चूंकि हर पदाधिकारी के साथ-साथ महिला मोर्चा एवं पार्टी के लिए हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिसको लेकर यह बात साफ हो जाती है कि उमेश ने अपना जगदंबा विला पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए खुला रखा है और आने वाले समय में वे किसी भी समय उनके लिए उपलब्ध रहेंगे।
छ.ग. गठन के पहले जिला कांग्रेस के लिए अभेद किला रहा। पांच बार के विधायक व जोगी मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री केके गुप्ता के कश्मिाई तिलस्म को पूर्व विधायक रोशनलाल ने कमजोर किया और छ.ग. गठन के तत्काल बाद विजय अग्रवाल ने पहला चुनाव के दौरान श्री गुप्ता के करिश्माई तिलस्म को ढहाने में सफलता पाई। छ.ग. गठन के पूर्व जिला भाजपा के लिए शक्ति का केन्द्र जशपुर पैलेस व खरसिया हाउस माना जाता था। जिले की राजनीति इन नेताओं के इर्द गिर्द रही। समय के प्रवाह के साथ दिलीप सिंह जूदेव व लखीराम का र्स्ववास हो गया और जिले की राजनीति पूर्व विधायकों रोशनलाल व विजय अग्रवाल के इर्द-गिर्द केन्द्रित हो गई। रमन सिंह ने जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के निवास स्थान पहुंच कर जिले भर में यह सियासी संदेश दिया कि अब जगदम्बा विला भाजपा का शक्ति का नया केन्द्र होगा। निवास स्थान पर आज प्रदेश के भाजपा मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व लैलूंगा विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया, पूर्व सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर, पूर्व जिला महामंत्री गुरूपाल भल्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, गोपाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजूल दीक्षित, पार्षद अशोक यादव, पूर्व पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ, पूर्व सांसद प्रतिनिधि आलोक सिंह, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अरूण कातोरे, साहू समाज के अध्यक्ष महेश साहू, जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, जिला महामंत्री सतीश बेहरा, जिला महामंत्री विलिश गुप्ता, जूटमिल मण्डल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, युवा भाजपा नेता सुमित शर्मा,शक्ति अग्रवाल, गोलू यादव, नरेन्द्र ठेठवार, शिवम आचार्य सहित जिले के तमाम गणमान्य व मीडिया से जुड़ी हस्तियां मौजूद रही।

Related Posts

Leave a Comment