दर्दनाक सड़क हादसे में 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर

by Kakajee News

मुंबई । महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में रविवार देर रात को 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा वाहन पलटने कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब पपीते से लदा हुआ ट्रक पलट गया और इसमें कई लोग दब गए। सूचना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस व घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में दबे हुए लोगों को निकालने में मदद की। इनमें से फिलहाल पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लगातार हो रहे दर्दनाक हादसे

  • बीती 12 फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 6 बजे एक SUV और ट्रक की भीषण टक्‍कर में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। यह हादसा सांगोला-पंढरपुर के कसेगांव के पास हुआ था।
  • महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भी बीती 23 जनवरी को एक वाहन के 150 फुट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

Related Posts

Leave a Comment