दो बाइक में ठोकर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल, पुलिस कर रही है जांच

by Kakajee News

कोरबा। जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। सर्वमंगला पुल के पास दो बाइक सवार आपस मे टकरा गए।जिससे एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप कुमार जाटवर था। मृतक चावल लेने के लिए अपने गांव गया हुआ था,जहां से वापसी के दौरान हादसा हो गया।
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सर्वमंगला पुल के पास हुआ है। मृतक का नाम दिलीप कुमार जाटवार था,जो बुधवारी बस्ती का निवासी था। बताया जा रहा है,कि दिलीप चावल लेने जांजगीर जिले के बलौदा स्थित अपने गांव गया हुआ था,जहां से वापसी के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबदस्त था,कि मौके पर ही उसका अंत हो गया। राहगीरों की माने तो मृतक कनकी की तरफ से आ रहा था वही सामने से बाइक कोरबा से कनकी की तरफ जा रहा था आमने-सामने दोनों के बीच भिड़ंत हो गई और इस हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मृतक दिलीप पिछले 10 सालों से कोरबा में रोजी मजदूरी करता था मौत से उसके परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिलीप की पत्नी और उसका एक पुत्र है,जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी दिलीप के उपर ही थी। वही सर्वमंगला चौकी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही शुरू की ।बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Posts