77
बीजापुर। नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी कुड़ियाम माड़ो पिता मुरा कुड़ियाम उम्र करीब 35 की घर बाहर निकाल कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। घटनास्थल पर भाकपा माओवादी संगठन नेशनल पार्क एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। इधर फरसेगढ़ थाना द्वारा शव कब्जे में लेकर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
