रायगढ़। रायगढ़ जिले मे सरकारी शिक्षक के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने की शिकायत लेकर सैकड़ो ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
सैकड़ो की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे आमापाली गांव के ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके गांव के शासकीय भूमि खसरा संख्या 105 लगभग दो एकड़ जिसके अंदर लोकशक्ति तालाब भी है। उसे जयप्रकाश पटेल उर्फ पन्ना गुरूजी निवासी डूमरपाली तहसील पुसौर जो कि शासकीय शिक्षक है।
ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षक के पैतृक गांव में स्वयं का मकान और कृषिभूमि होनें के बाद भी उनके द्वारा अवैध कब्जा कर अपना व्यावसायिक केन्द्र बना लिया गया है। जिसे हटाने हेतु समस्त ग्रामवासी आमापाली एवं ग्राम पंचायत आमापाली के द्वारा प्रस्ताव पारित कर आवेदन पुसौर तहसीलदार को शिकायत किये जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नही होनें से वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने की मांग लेकर पहुंचे हैं।
गांव के ग्रामीणो में आक्रोश
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त शिक्षक के द्वारा फर्जी तरीके से आमापाली के मतदाता सूची में अपना नाम जुडवा लिया है। साथ ही गांव के युवाओं को फर्जी तरीके से झूठे मामलों में फंसाने के अलावा देख लेने की धमकी भी समय-समय पर दी जाती है। जिससे गांव के सभी ग्रामीणों में उक्त शिक्षक के प्रति आक्रोश है।
आने वाले दिनों में करेंगे बड़ा आंदोलन
गांव के ग्रामीणांे का यह भी कहना था कि अगर जल्द ही शिक्षक के अवैध कब्जे को हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई नही की जाती है तो आने वाले दिनों में वे और भी बड़ा आंदोलन का रूख अख्तियार कर सकते है। क्योंकि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत करने के बावजूद उस पर किसी तरह की कार्रवाई नही होनें से उसके हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं।
