रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र मे अपने 8-10 साथियो के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने के मामले मे रायगढ़ पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के खिलाफ पुसौर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लॉक के छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र में सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर जमकर हंगामाम चाया। साथ ही धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक के साथ गालीगलौज करते हुए की मारपीट करने का भी मामला सामने आया था।
इस घटना के बाद धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक शिशुपाल भोई ने पुसौर थाना पहुंच कर प्रबंधक के साथ मारपीट, गाली गलौज, झूमा झपटी,जान से मारने की धमकी देने के आलावा शासकीय के कार्यों में बाधा पहुंचाने रिपोर्ट दर्ज करने पुसौर थाने पहुँचे। जहांपु सौर पुलिस ने पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित उनके 9 साथियो के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है ।
