योगी आदित्यनाथ से मिले सुनील रामदास, महाकुंभ की बेहतर व्यवस्था के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर हुई लंबी चर्चा

by Kakajee News

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के पर्यावरण प्रेमी, भाजप नेता व समाजसेवी सुनील रामदास ने आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनउ जाकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की। घंटो चली इस मुलाकात में भाजपा नेता सुनील रामदास ने कुंभ के शानदार आयोजन पर उनको बधाई पे्रषित की। साथ ही साथ सनातन धर्म को बचाये रखने के लिये उनकी भूमिका को भी शिरोधार्य करते हुए कहा कि उनका यह संदेश पूरे भारत में सनातनियों के बीच गया है। सुनील रामदास ने बताया कि विपक्षीयों के भारी विरोध के बावजूद योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में ने 64 करोड से भी अधिक लोगों ने कुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर यह साबित कर दिया है कि आज भी सनातन धर्म के प्रति लोगों की भावनाएं बढ़ती जा रही है। इतना ही नही सर्वधर्म के प्रति एक संदेश भी योगी आदित्यनाथ ने दिया है।
उत्तरप्रदेश के राजधानी लखनउ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई इस विशेष मुलाकात में इस बात के भी संकेत है कि सुनील रामदास उनके कितने चहेते हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बने राम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील रामदास की पीठ थपथपाते हुए योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस बात की बधाई दी थी कि उनकी पहल पर शानदार राम मंदिर राजधानी रायपुर में बना। यहां यह बताना लाजमी होगा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राम मंदिर बनने के बाद ही आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था और इस बात को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने सुनील रामदास से कहा था कि राम मंदिर का मार्ग रायपुर में राम मंदिर बनने के बाद और अधिक प्रशस्त हो गया।
इस मुलाकात के बाद समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी सुनील रामदास ने बताया कि लंबे समय बाद योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी उन्हें मिलने का समय दिया। इतना ही नही समय-समय पर उनका मार्गदर्शन लगातार मिलने की भी सहमति मिली।

Related Posts

Leave a Comment