पेट्रोल वाहन एवं कैप्सूल वाहन में आमने सामने टक्कर, दोनो वाहनों के चालक हुए गम्भीर,अस्पताल में उपचार जारी

by Kakajee News

सक्ति जिले के ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग पर HP पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन में आमने – सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में दोनो वाहनों के चालकों को गंभीर रूप से चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार,, गुरुवार की रात करीबन 10.30 बजे ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार HP पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन के बीच आमने – सामने टक्कर होने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस टीम HP पेट्रोल वाहन का चालक जोकि केबिन में फस गया था जिसे किसी तरह से बाहर निकाला गया वही कैप्सूल वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जैजैपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

HP पेट्रोल वाहन पेट्रोल डीजल लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था इस बीच हसौद की तरह से कैप्सूल वाहन जा रही थी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ंत हुई है केवल घायल हुए है किसी की मौत नहीं हुई है

Related Posts

Leave a Comment