3 ब्लॉक में जलस्तर को लेकर खतरे की घंटी, प्रशासन ने जल जतन अभियान किया संपन्न, जलाशय में उतरे कलेक्टर सीईओ

by Kakajee News

बालोद। बालोद जिले के 3 ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल और सेमी क्रिटिकल जोन में जाने के बाद प्रशासन ने पखवाड़े भर तक यहां जल जतन अभियान चलाया,,,,,,जिसके तहत पूरे जिले में 2 हजार के करीब सोखता गड्ढा बनाया गया है और कई तरह के इवेंट भी किए गए आज इस पखवाड़े के अंतिम जिन जीवन दायिनी ताँदुला जलाशय के किनारे सभी जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनता उतरे और जल संरक्षण का संकल्प लिया,,,,,, यहीं नहीं लोगों को संदेश देने जलाशय में कलेक्टर एवं सीईओ उतरे हुए नजर आए कलेक्ट और सीईओ ने इस दौरान कहा कि ये हमारे लिए चिंता करने का विषय है कि,,,,, आखिर बेतहाशा पानी का दोहन आखिर क्यों हो रहा है,,,,,,, इसके लिए जरूरी है कि हम छोटी छोटी आदतों से हमारे आसपास पानी का संरक्षण करें साथ ही प्रशासन ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद जिले का गुरूर ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल जोन में चला गया है तो बालोद और गुण्डरदेही ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में चला गया है समय रहते हमें इस क्षेत्र में प्रयास करने की आवश्यकता है।

Related Posts

Leave a Comment