गौ सेवा में समर्पित अनुराग दुबे का फिर दिखा जज्बा, ट्रक से घायल गाय को कराया उपचार, बैकुंठपुर बाल मंदिर में रखा

by Kakajee News

कोरिया। जिले में गौ रक्षक के रूप में प्रसिद्ध अनुराग दुबे ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। चेर पुलिया के पास एक अज्ञात ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी थी। सूचना मिलते ही अनुराग दुबे मौके पर पहुंचे।
गंभीर रूप से घायल गाय की स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक डॉ. श्याम को बुलाया। साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव और स्थानीय पार्षद रामायण से भी मदद मांगी।
नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से घायल गाय का उपचार कराया गया। अब गाय को बैकुंठपुर बाल मंदिर में रखा गया है, जहां अनुराग दुबे की देखरेख में उसका नियमित इलाज चल रहा है।
अनुराग दुबे पूरे प्रदेश में गौ सेवक के रूप में जाने जाते हैं। जहां भी गौवंश घायल होने की सूचना मिलती है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर उनका इलाज कराते हैं।

Related Posts

Leave a Comment