बारात जाने से पहले दूल्हे की खुल गई पोल…दुल्हन का टूट गया सपना, इसलिए प्रेमिका संग पड़े सात फेरे

by Kakajee News

एक युवती मंगलवार की सुबह अपने पिता और भाइयों के साथ खेरागढ़ कोतवाली पहुंची। खुद को शादीशुदा बताते हुए पति की जबरदस्ती दूसरी शादी किए जाने का आरोप लगाया। इससे हल्दी लगाए, कंगन बांधे दूल्हा दिनभर हिरासत में बैठा रहा। दोनों परिवार के बीच घंटों पंचायत चली। इसके बाद दोनों परिजन शादी के लिए राजी हो गए।
युवती ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने चार साल प्यार में रहने के बाद आर्य समाज मंदिर और न्यायालय में विवाह कर लिया है। मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाए। इस पर पुलिस दुल्हा बने युवक को थाने ले आई। परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती और उसके परिजन से समाज का हवाला देते हुए पुराने रिश्ते को खत्म करने के प्रयास किए। पर, युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। युवक खामोश बना रहा।
युवती ने बताया कि 2020 में सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई। युवक आगरा में पढ़ता था। फिर दोनों में मिलना शुरू हो गया। चार वर्ष प्यार के बाद जुलाई 2024 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर और न्यायालय में विवाह कर लिया। वह आगरा अस्पताल में कार्यरत है।
थाने पर पहुंचे रिश्तेदार और समाज के लोगों के माध्यम से दोनों पक्षों में शाम तक पंचायत होती रही। लड़की की जिद और लड़के के प्यार के सामने झुके युवक के परिजन उनकी शादी के लिए राजी हो गए ।युवती के पिता ने बताया कि दोनों ही सजातीय हैं। अगले महीने दोनों का विधिविधान से विवाह कराया जाएगा। दोनों के परिजन पुलिस को लिखित में सहमतिपत्र और विवाह का निमंत्रण देकर घर चले गए।

Related Posts

Leave a Comment