शिवानन्द सिंह को बने करणी सेना बिहार के कैमूर जिलाध्यक्ष, सौंपा गया कमान, लोगों ने दी बधाइयां

by Kakajee News

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। करणी सेना बिहार के कैमूर जिलाध्यक्ष की कमान शिवानंद सिंह उर्फ रिषु सिंह सौंपा गया है। दरअसल, शिवानन्द सिंह रामपुर प्रखंड के कुडारी पंचायत के सिसवार गांव है। बताया जाता है कि करणी सेना बिहार प्रदेश के कैमूर जिला कमेटी का विस्तार करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार, करणी सेना बिहार के संगठन मंत्री सह कैमूर जिला प्रभारी सनोज कुमार सिंह के अनुसंसा पर किया गया।

करणी सेना बिहार का जिला कमिटी के विस्तार किया गया। जिसमें शिवानंद सिंह उर्फ रिषु सिंह को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए कमान सौपा गया। वही अमर सिंह को जिला महामंत्री, राहुल कुमार सिंह को जिला सचिव व विश्वामित्र जिला युवाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। शिवानन्द को करणी सेना बिहार के कैमूर जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद लोगों द्वारा बधाइयां दी जाने लगी।जिलाध्यक्ष को समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह, कुडारी पंचायत के मुखिया सतेन्द्र सिंह, अमृत आनंद सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी।

Related Posts

Leave a Comment