महिला ने की महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, विवाद के चलते डंडे से पीट पीटकर की हत्या

by Kakajee News

जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के पखनारचा में बीती रात को एक महिला ने दूसरी महिला की डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वही महिला के शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि पखनारचा निवासी महिला शांति कश्यप का बीती रात एक महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी महिला ने घर मे रखे डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी, घटना की जानकारी लगते ही गाँव मे दहशत फैल गया, वही गाँव मे सन्नटा पसर गया, आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जहाँ कुछ घंटे के अंदर ही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,

Related Posts

Leave a Comment