रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को हटाया दिया गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ डीएफएफ और सीएसआर मद को लेकर लगातार सोशल मीडिया में पोस्ट करते आ रहे थे। रवि भगत को हटाकर राहुल योगराज टिकरिहा को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
अपने बागी छवि और सरकार और खासकर वित्तमंत्री ओपी चैधरी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले लैलूंगा के आदिवासी नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत को अंततः बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह राहुल योगराज टिकरिहा को भाजयुमो का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि इसके अलावा भाजपा कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया गया है लेकिन रवि भगत को हटाए जाने को लेकर राजनीति गर्म होने की संभावना है। हालांकि रायगढ़ जिले के ही घरघोड़ा से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद को भी हटाया गया है लेकिन रवि भगत ने जिस तरह सरकार खासकर ओपी चैधरी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। हालांकि उन्होंने डीएमएफ मद के पैसे का प्रभावित क्षेत्र में उपयोग को लेकर जो मुद्दा उठाया उसे सरकार ने मान भी लिया लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था जिसका जवाब भी उन्होंने दिया था।
67
