लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला बाइकर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by Kakajee News

 

जशपुर। राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे एक युवती अपनी बहन और सहेलियों के साथ कॉफी हाउस जा रही थी। तभी आरोपी हेमंत उर्फ हर्षित यादव (22 वर्ष), निवासी महुआ टोली अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से आया और लड़कियों का पीछा करते हुए शर्मा मेडिकल स्टोर के पास अश्लील टिप्पणी और इशारे करने लगा। आरोपी ने युवती की बहन के कंधे पर हाथ मार दिया और आगे निकल गया। इसके बाद आरोपी और उसका साथी वापस आए और मोटरसाइकिल रोककर युवती का हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगने लगे। युवती के शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग निकले।
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी हेमंत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी फरार है, जिसे पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव और आरक्षक राजेंद्र रात्रे सक्रिय रहे।

Related Posts

Leave a Comment