जगदलपुर. शहर के निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते करकापाल व लामनी के बीच रेलवे ट्रैक में कूदकर जान दे दी, घटना की जानकारी रेलवे विभाग ने बोधघाट पुलिस को दी, घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,
मामले का खुलासा करते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि निर्मल विद्यालय के पीछे गिल गली में रहने वाला नवजीत हलधर 35 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर से अपनी स्कूटी लेकर काम से निकला हुआ था, दोपहर 12 बजे के लगभग परिजनों को सूचना मिली कि नवजीत ने अपनी स्कूटी को सड़क पर खड़ा करके लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी के सामने कूद गया, इस हादसे में नवजीत के दोनों हाथ कट कर अलग हो गया, साथ ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई, मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है,
बताया जा रहा है कि मृतक माँ दुर्गा स्टील फर्नीचर के नाम से संचालित करते था, वही मृतक के दो बच्चे भी है, सूत्रों के अनुसार घर मे किसी बात को लेकर कुछ परेशानी चल रही थी, जिसके कारण नवजीत कुछ टेंशन में चल रहा है, फिलहाल शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है,
इसके अलावा 2 दिन पहले परपा थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने इसी तरह ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया था, मृतक की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है,
42
