ऊंट की मौत, बीमार पड़ने पर नर्सरी में रस्सी से बांध के भाग गया मालिक, वेलफेयर समिति ने किया अंतिम संस्कार

by Kakajee News

 

कोरबा। रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले एक ऊंट की बालको नगर के नजदीक सतनाम नगर इलाके में आखिरकार मौत हो गई। उसका उपयोग करने वाले व्यक्ति की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों उनकी सूचना पर एक सामाजिक संगठन के लिए काम करने वाले युवकों ने ऊंट का अंतिम संस्कार किया।

बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतनाम नगर क्षेत्र में कुछ दिन से एक ऊंट की उपस्थिति बनी हुई थी। उसकी शारीरिक दशा बेहतर नहीं थी और लोग उस पर नजर रखे हुए थे इसी बीच ऊंट की मौत हो गई। बताया गया कि पशु के शरीर के विभिन्न हिस्सों में खराबी आ रही थी ।। छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी को इस बारे में जानकारी दिए जाने पर उसने आसपास के लोगों का सहयोग लिया और फिर जेसीबी की मदद से एक स्थान पर उट को दफना दिया।
स्थानीय महिला सावित्री गोंड ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर से लोग ऊंट को लेकर आए हुए थे और उसे जंगल में रस्सी से बांधकर भाग गए। नजर पड़ने पर इसकी सूचना 112 और वेलफेयर सोसाइटी के लोगों को फोन कर दी गई जहां उनकी मदद से पशु चिकित्सा जाकर इलाज कर रहे थे आखिरकार उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई कहीं ना कहीं ऊंट लेकर आए हुए लोगों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां ऊंट की भी बे मौत हुई है ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए ।
पशु चिकित्सा मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था जहां उसके मुंह पर इंफेक्शन फैल गया था जिसके चलते उसकी मौत हुई है।
वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिलते ही टीम के माध्यम से उसका रेस्क्यू कर इलाज किया गया आखिरकार उसकी मौत हो गई और समिति के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले भी कोरबा जिले में गोवंश और अन्य पशुओं की मृत्यु होने पर सामाजिक संगठन ने अपने सरोकार दिखाएं और उनका अंतिम संस्कार किया है। अब मंकी जा रही है कि सरकार को इस तरह की संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए

Related Posts

Leave a Comment