गौरेला थाना क्षेत्र के दूरस्थ बैगा गांव आमाडोब (पटपटीपारा) में दीपावली के ठीक बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, भैयालाल बैगा का अपनी पत्नी रामकली बैगा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आए भैयालाल ने टांगी उठाकर पत्नी के चेहरे, हाथ, सीने और गले पर वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण रामकली मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना की भनक लगते ही मृतका की बहन मीरा बाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की सूचना गौरेला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम करवाया तथा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मृतका की बहन की रिपोर्ट पर आरोपी पति भैयालाल बैगा को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।गौरेला पुलिस अब हत्या के पीछे के असली कारणों की जांच में जुटी हुई है।
46
