धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ जमीन में मिला शव, अज्ञात आरोपी फरार

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोटमीसोनार में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या की है। खून से लथपथ जमीन पर शव मिला है। मां दूसरे कमरे में सो रही थी,हत्या का कारण अभी अज्ञात है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
दरअसल,, बालमुकुंद सोनी ने शादी नहीं की है वह अपने बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन चौक के पास वाली घर में दो रहते है। लोगो का कहना है कि दीपावली की रात को घर के पास कुछ लोग फटाखे फोड़ रहे थे जिससे तेज आवाज से मां और बेटे को तकलीफ हो रहा था । जिसके कारण बालमुकुंद सोनी ने फटाखे दूर जाकर फोड़ने के बात कही,इसे लेकर विवाद भी हुआ था।
एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि घटना बीती रात की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालमुकुंद सोनी को कई बार धारदार हथियार से गोदकर लहू लुहान किया और हत्या कर फरार हो गया,,वही दूसरे कमरे में उसकी मां सो रही थी। बाकी दूसरे भाई दूसरे घर में रहते है।
घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची है वही FSL टीम को बुलाया गया है जिसके बाद जांच तेज की जाएगी,,आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
दूसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रमन नगर की है जहां रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी और उसके बेटे के ऊपर चाकू से हमला किया गया था। जिससे दोनों पिता पुत्र घायल हुए थे,सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज तो है मगर आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है।

Related Posts

Leave a Comment