जगदलपुर.दंतेवाड़ा जिले के आवराभाटा टेकनार चौक में दीपावली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ सड़क पार कर रहे एक 4 साल के मासूम को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वही घायल बच्चे को उपचार के लिए मेकाज लाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया, दीपावली के दिन परिवार में मातम छा गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आवराभाटा टेकनार निवासी संतोष ख़लको का 4 वर्षीय पुत्र अर्पित दीपावली की सुबह घर के बाहर खेल रहा था, खेलने के दौरान किसी काम से सड़क पार करने के लिए जैसे ही निकला कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया, घटना के बाद परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगो ने घायल बच्चें को उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल ले गए, जहाँ से खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, परिवार के लोग बच्चे को लेकर जगदलपुर पहुँचे, जहाँ देर शाम बच्चे ने दम तोड़ दिया, देर शाम को ही बच्चे के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है, वही इस घटना के बाद से घर के साथ ही आसपास भी शोक की लहर दौड़ गई है,
