चिंगावरम के पीड़ित ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर दी जान, मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम

by Kakajee News

 

जगदलपुर, सुकमा जिले के चिंगावरम में वर्ष 2010 में हुए विस्फोट के बाद शहीद व घायलों के परिवार वालों को सरकार ने सरकारी नौकरी दी थी, इस घटना में घायल एक ग्रामीण को डीईओ कार्यालय में नॉकरी दी थी,जिसने बीते 13 तारीख को जहर खा लिया था, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय महादेव दुधी ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली,
मेडिकल कालेज हास्पिटल आई मृतक महादेव दूधी की पत्नी देवे दूधी ने बताया कि सुकमा के राजामुंडा में वे लोग रहते थे, डीईओ दफ्तर में महादेव प्यून की जॉब करता था, 13 अक्टूबर को उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद से उसकी हालत लगातार बिगड़ती देख उसे सुकमा अस्पताल से मेडिकल कालेज जगदलपुर लाया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई। मृतक की 5 साल की छोटी बच्ची हंशिका भी है।
बता दे कि 17 मई 2010 को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर चिंगावरम में नक्सलियों ने यात्री बस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस घटना में बस सवार 16 जवान और 15 आम लोग मारे गए थे। हादसे के पीड़ितों में महादेव भी थे, जिसके बाद उसे सरकारी नौकरी मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया,

Related Posts

Leave a Comment