
रायगढ़/तीन दिनो के लिये रायगढ़ प्रवास पर आये प्रदेश भाजपा के मंत्री एवं रायगढ़ जिले के संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने कई बैठक कर भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार कर दिया। प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ जिले के संगठन के कार्यों को निष्पादित करने के लिये, कवर्धा निवासी, प्रदेश भाजपा मंत्री विजय शर्मा को अहम जवाबदारी दी है, इनके साथ कोरबा निवासी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो को सहप्रभारी का दायित्व दिया गया है। दोनो प्रभारी के सामंजस्य से रायगढ़ जिले के प्रवास में इन्होंने जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक, जिला पदाधिकारियों की बैठक, पार्षद दलों की बैठक, मंडलो की बैठक लेकर, प्रदेश भाजपा के निर्देशों को शक्ति केन्द्र तक पहॅुचाया। आज यहॉ जिला भाजपा कार्यालय में मंडल के संगठन प्रभारियों की बैठक लेकर, मंडल स्तर तक की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित कर दिया। आज सभी कार्यकर्ताओ को नये दायित्व के लिये इन्होंने माला पहनाकर सभी का उत्साहवर्धन किया एवं पार्टी के कार्यो को सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा से पूर्ण करने का आग्रह किया। प्रभारी एवं सहप्रभारी ने मिलकर आज कई बैठकें करी जिसमें मंडल प्रभारीयों की बैठक, संबलपुरी मंडल, तमनार मंडल, रोडोपाली मंडल की बैठक हुई। हमेशा धरातल पकड़कर, सुचिता पूर्ण राजनीति, पारदर्शी व्यवहार, अनुशासन प्रिय तरिके से राजनीति करने वाले विजय शर्मा निःसदेंह रायगढ़ भाजपा को नई उचाईयों तक लेकर जायेंगे क्योंकि उनके रायगढ़ प्रवास ने कार्यकर्ताओ में संगठनात्मक मजबूती ला दी है। आज की बैठक में प्रमुख रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अरुण धर दीवान, सतीश बेहरा, बजरंग अग्रवाल, श्रीमती शांता साय, कौशलेष मिश्रा, ब्रजेश गुप्ता, बब्बल पाण्डेय, आलोक सिंह, सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा ,मनोज शर्मा, विलीस गुप्ता, रत्थुलाल गुप्ता, महेश साहू, विकास केड़िया, श्रीमती रजनी राठिया, श्रीमती लीनव राठिया, श्रीमती मीराधरम जोल्हे, जैनेश्ववर मिश्रा, टीकाराम पटेल, नरेश पंडा, पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल, मनोज प्रधान, सुनील सिंह ठाकुर, टीकाराम, अजय नायक, तारासिंह उपस्थित रहे।
