उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल के नाबालिग ने 15 साल की युवती के साथ कथित तौर पर रेप किया है। यह घटना हथगाम थाना क्षेत्र में तब घटित हुई जब युवती स्कूल से अपने घर लौट रही थी। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी है।
हथगाम पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) आशीष सिंह ने कहा कि घटना बुधवार को घटित हुई है और मामले के संबंध में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा है। वह जब अपने घर लौट रही थी तब उसकी ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र उसे जबरदस्ती खींचकर पास के वन क्षेत्र में ले गया और उसका रेप किया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी भी है।
एसएसआई ने कहा कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे आज दोपहर में जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
352
previous post
