जंगल में फंदा लगाकर चीतल व जंगली सूअर का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

by Kakajee News

कोरबा। पाली ​कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में मुरली के पास फंदा लगाकर चीतल और जंगली सूअर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया है।
​खेतों में धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। इसकी वजह से भोजन की तलाश में वन्य प्राणी खेतों में पहुंचते हैं। इसका फायदा अब शिकारी उठा रहे हैं। ग्राम मुरली के जंगल में ग्राम चोभा निवासी भागवत गौंड (45) पिता बुधवार, रामबती पिता बुधवार सरगोंडिया, लच्छू राम (55) पिता कार्तिक राम और रामाशंकर शिकार करने फंदा लगाए थे। इसमें चीतल और जंगली सूअर फँस गए। चारों ने मिलकर दोनों वन्य प्राणियों को मार डाला और मांस को पकाने के साथ ही बेचने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर रेंजर संजय लकड़ा के साथ वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी रामाशंकर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को कोरबा वन मंडल की करतला रेंज में भी जंगली सूअर का शिकार करने का मामला सामने आया था। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन्य प्राणियों का शिकार करने तार का फंदा बनाते हैं। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री का भी उपयोग होता है। यही नहीं, करेंट लगाकर भी शिकार करने का मामला सामने आता रहा है।
इससे एक दिन पहले करतला वन मंडल के सन्डैल में जंगली सुअर का शिकार करते पांच लोग पकड़े गए थे जहा बारूद और करंट से शिकार कर मांस बेचते पकड़े गए थे।
लगातार जंगली जीव जंतु के शिकार होने की घटना से बड़ा सवाल ये उठता है कि बारूद ला कहा से रहे है और सबंधित विभाग उन्हें पकड़ पाने में नाकाम क्यो हो रही है।

Related Posts

Leave a Comment