जीरो हार्म’ के लक्ष्य को हासिल करने का लें संकल्पः सरावगी, जेएसपीएल में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

by Kakajee News

रायगढ़. राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड में उत्साहपूर्वक मनाया गया। आयोजन में संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कंपनी के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने आयोजन में शिरकत करते हुए सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी को काम के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
50वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर जेएसपीएल रायगढ़ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पोलो ग्राउंड से सुरक्षा रैली निकाली। पोलो ग्राउंड से शुरू हुई यह रैली पुराने क्लब हाउस में जाकर समाप्त हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने सुरक्षा ध्वज फहराया। अपने संबोधन में सीओओ छग श्री सरावगी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सजगता बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि सावधानी से हम हादसों को टाल सकते हैं। उन्होंने संयंत्र में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सुरक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को ’जीरो हार्म’ के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
समारोह की शुरूआत में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख अतानु चटर्जी ने उपस्थितों को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के आयोजन के पीछे कारण और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। श्री चटर्जी ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक इस क्रम में सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता को और बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment