रायगढ़. जिले में सड़क दुर्घटनाओं का क्रम लगातार जारी है। भारी वाहन चालकों के द्वारा सड़कों में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आए दिन किसी न किसी बेगुनाह को अपनी चपेट में लेकर या तो उसे मौत के घाट उतार रहे हैं या फिर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर लाखा मोड के पास आज एक तेज रफ्तार टेªलर की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में मोटर सायकल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे घरघोड़ा के बैहामुड़ा निवासी दौलत राम उम्र 60 वर्ष दो अन्य लोगों के साथ दशकर्म में शामिल होने अपने मोटर सायकल से रायगढ़ के निकले थे। इस दौरान लाखा डायवर्सन मार्ग के पास एक टेªलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाईक सवार दौलत के सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया, वहीं वाहन में सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त टेªलर के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दी, वहां उपस्थित लोगों के द्वारा टेªलर चालक को रोकने का भी प्रयास किया गया परंतु वह वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना था कि उक्त टेªलर की रफ्तार अत्याधिक थी। टेªलर की चपेट में आने के बाद भी वाहन सवार तीनों बाल-बाल बचे हैं अन्यथा आज यहां कोई बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है। जबकि इस दुर्घटना में मोटर सायकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में चलने वाले भारी वाहनों के गति पर कोई लगाम नही लगने की वजह से आए दिन इस मार्ग में सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। समाचार लिखे जाने तक उक्त टेªलर चालक का पता नही चला सका था।
327
