नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की जान ली

by Kakajee News

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी के गादुलबाहरा जंगल में एक आदिवासी युवक का शव मिला है। शव को देखने के बाद पुलिस ने नक्सलियों द्वारा हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एएसपी मनीषा ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार नौ मार्च की रात नगरी ब्लाक के ग्राम गादुलबाहरा के जंगल में एक आदिवासी युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम बुधवार सुबह घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
गांव पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रहलाद है। वह अपने पिता की काठी में शामिल होने आया था, तभी नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में उनकी हत्या कर दी है। फिलहाल हत्या कैसे हुई है और किससे की गई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, खबर के बाद एसपी बीपी राजभानु भी घटनास्थल के लिए रवाना गए हैं।

Related Posts

Leave a Comment