सैनिक रक्षा सूत्र कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने सैनिक भाइयों को बांधी राखी

by Kakajee News

रायगढ़,  । सर्किट हाउस रायगढ़ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा “सैनिक रक्षा सूत्र” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवाह अवस्थी जी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष मधु लता पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बहनों ने देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने सैनिक भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और विधिवत राखी बांधकर उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। इस अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेविका रेखा महमिया, भाजपा नेत्री सुषमा खलखो, मंजू लता नायक, शीला तिवारी, विजय लक्ष्मी, बिना चौथ जी, विनायक और मौर्य जी, लक्ष्मी विश्वास, दीपमाला गुप्ता, उमा उपाध्याय, बेबी ठाकुर, पूर्णिमा दास, पूजा चौहान सहित जिला मीडिया प्रभारी पंकज लता यादव उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, शहर मंडल के पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महिला मोर्चा की बहनों ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं पर रहकर मातृभूमि की रक्षा करते हैं, इसलिए उनके प्रति सम्मान एवं भाईचारे का यह रक्षा सूत्र कार्यक्रम देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “देश के वीर जवानों के साथ बहनों का भावनात्मक रिश्ता” मजबूत करना रहा।

Related Posts

Leave a Comment