रायगढ़ ।पुसौर क्षेत्र के ग्राम कोसमन्दा निवासी अरुण यादव, सुमित यादव के पिता श्री उज्जवल यादव का स्वर्गवास 12 जून 2023 को हो गया है। जिनका एकादशकर्म कार्यक्रम में पहुंचकर रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने स्वर्गीय उज्जवल यादव जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की । इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत को परम शांति और मोक्ष प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उज्जवल यादव जी का स्वभाव हंसमुख मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के धनी थे।
ग्राम कोसमन्दा में आयोजित एकादशकर्म कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, मुक्तेश्वर पंडा, श्याम लाल पटेल, अशोक गुप्ता, वनमाली गुप्ता, पुनीराम यादव, डिग्रीलाल चौहान, रमेश प्रधान पूर्व सरपंच कोसमन्दा, दयानंद गुप्ता, पुरुषोत्तम डनसेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
