प्लंबर पति और पत्नी कलिता मांझी दूसरों के घर झाड़ू पोछा और बर्तनों की साफ सफाई कर किया करते हैं गुजाराभाजपा ने पश्चिम बंगाल में लोगों के घर काम करने वाली घरू सहायिका को दी विधानसभा की टिकट

by Kakajee News

कोलकाता। ऐसे समय में जब पश्चिम बंगाल में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी ओर से एक से एक दिग्गज लोगों को, धनाढ्य और प्रसिद्ध लोगों को चुनाव की टिकट दी हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दूसरों के घर घरों काम करने वाली कलिता मांझी को, पूर्वी बर्दवान जिले के औसग्राम विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा की टिकट दी है। कलिता दूसरों के घर में काम कर महीने में बमुश्किल ढाई हजार रुपए कमा पाती है। जबकि उसके पति प्लंबर का काम करते हैं।फिर भी कलिता को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधानसभा का टिकट मिलने पर कलिता के पति समेत उसके परिजन काफी खुश हैं। गुस्कडा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 3 में तालाब के पास बनी झोपड़ियों में से एक झोपड़ी में रहने वाली कलिता मांझी कहती है कि पार्टी ने उसे जो अवसर दिया है। वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। बहरहाल, कलिता मांझी घर घर जाकर अपने लिए वोट मांगने का काम कर रही है और उन्हें ओसग्राम विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भरपूर स्नेह भी मिलता दिखाई दे रहा है।

Related Posts

Leave a Comment