394
रायगढ़, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
