रायगढ़:- इनर व्हील क्लब की निर्वतमान अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष बीना शर्मा को एक सादे समारोह में कॉलर पहनाकर क्लब की नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी,कोविड 19 के संक्रमण के देखते हुए क्लब के सदस्यों की सलाह पर किसी वृहद कार्यक्रम का आयोजन ना कर एक सादे समारोह में इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया,अध्यक्ष के साथ ही सचिव का दायित्व श्रुति देवांगन,उपाध्यक्ष करुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, आई एस ओ सरिता गोयल,एडिटर आरती जैन को भी बैच पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई !
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष बीना शर्मा ने अपने पिछले अध्यक्ष के कार्यो की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल की तारीफ की और उनके कार्यो को आगे बढ़ाने के साथ ही साथ इस वर्ष के कार्यो में वृक्षारोपण व महिलाओं के विकास व आर्थिक उन्नति कार्यक्रमो को बढ़ावा देने का अपनी प्रथमिकता बताया,निर्वतमान अध्यक्ष ने भी अपने अध्यक्ष को ऊर्जावान साथी बताते हुए उनके इस नए कार्यकाल मे क्लब नए उचाईयो को प्राप्त करे इसकी कामना की ! इसके बाद सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया,इस अवसर पर पी पी सरोज अग्रवाल भी उपस्थित रही !
