पुणे में 12 घंटे के नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बंद रहेंगे होटल, रेस्तरां और बार, जानें- पूरी गाइडलाइंस

by Kakajee News

देश में कोरोना की नई लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार 3 अप्रैल से यह फैसला लागू होगा और अगले शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी। शाम को 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए यह नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। देश के कई शहरों में लगे नाइट कर्फ्यू के मुकाबले यह सबसे लंबा कर्फ्यू होगा। पुणे के डिविजनल कमिश्र सौरभ राव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिनों तक बार, होटल, रेस्तरा भी बंद रहेंगे। इसके अलावा शादी एवं अंतिम संस्कार के अलावा किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। शादियों में 50 से ज्यादा और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति नहीं होगी।

Related Posts

Leave a Comment