रायगढ़. रायगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा ने आज सुबह कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाई और उनके साथ बबीता शर्मा ने भी कोवैक्सीन लगवाकर बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम जनता से भी जल्द ही वैक्सीन लगवाने अपील की है। पत्रकार नरेश शर्मा व उनकी पत्नी बबीता शर्मा ने रामभांठा संजय मैदान में स्थित स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में सुबह कोवैक्सीन बकायदा लाईन लगाकर वैक्सीन लगवाई, उसके बाद सभी पत्रकार साथियों से यह अपील की है कि कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पूरे देश में तेजी से फैल रहा है और छत्तीसगढ़ में भी धीरे-धीरे इसके मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है, चंूकि समाचार संकल्न के लिए उनके साथी सर्वाधिक खतरा मोड लेते है, इसलिए उन्हें यह वैक्सीन लगवाना सबसे जरूरी है और वे किसी भी वैक्सीन सेंटर में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि खुद व अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाने में उनकी पहल भी शामिल हो।
पत्रकारों के लिए भी लगे कैंप
नरेश शर्मा ने जिला कलेक्टर भीम सिंह से यह अपील की है कि किसी भी एक दिन पत्रकारों के लिए भी वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करें। चूंकि समाचार जगत में काम करने वाले पत्रकारों को वैक्सीन लगाने का समय बहुत कम मिलेगा, इसलिए एक साथ कोई भी एक जगह पत्रकारों के लिए दिन सुनिश्चित कर दिया जाए जिससे सभी पत्रकारों को एक साथ कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके।
347
