रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी भी हुईं आइसोलेट, रद्द कीं चुुनावी रैलियां

by Kakajee News

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि हाल ही में वह कोरोना संक्रमण के संपर्क में आई है। जिसके कारण डॉक्टरों की सलाह पर वह खुद का आईसोलेट कर रही हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने भई खुद को आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसी वजह से उनकी सभी चुनाव रैलियां भी रद्द कर दी गई है।
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ
प्रियंका गांधी ने अपने ट्टीट में लिखा, “हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।”
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अभी एसिमटोमेटिक हैं।

Related Posts

Leave a Comment