रायगढ़. रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसीलदार के लिपिक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी आज सुबह मोहल्लेवासियों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मिली। चूंकि 8 मार्च से वह सुशील साहू नाम का लिपिक ड्यूटी में नही जा रहा था और वह सारंगढ़ तहसीलदार के कार्यालय में लंबे समय से काम करते आ रहा था। 8 मार्च के बाद से वह कौन से कारण के चलते डयूटी मंे नही जा रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक सुशील साहू की आत्महत्या के कारण का अभी तक कोई पता नही चला है चूंकि 8 मार्च के बाद सरकारी क्वार्टर बंद था और आज सुबह उसके र्क्वाटर से बदबू आने के बाद मोहल्लेवासियों ने किसी आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस ने जब उसके सरकारी र्क्वाटर का दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में फंदे से सुशील की लाश लटक रही थी। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
306
