सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी का स्टीमी किसिंग सीन वायरल, सोशल मीडिया पर छाई हैं क्लिप्स

by Kakajee News

बिग बॉस 13′ से लोगों के फेवरिट बन चुके सिद्धार्थ शुक्ला ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसकी वजह है एकता कपूर के शो ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3’ में को-स्टार सोनिया राठी के साथ उनकी स्टीमी किसिंग सीन। एकता ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर कुछ क्लिप्स शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स इन क्लिप्स को वायरल कर रहे हैं।

एकता ने हार्ट इमोजी के साथ शेयर कीं क्लिप
एकता ने शो की क्लिप शेयर करके लिखा है, मेरा फेवरिट शो वापस आ गया है। इसके साथ उन्होंने दो तीन क्लिप्स के साथ टीजर शेयर किया है। एकता ने इनके साथ कई सारे हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं ट्विटर पर फैन्स इस क्लिप के साथ अपने फेवरिट ऐक्टर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

तीसरे सीजन में दिखेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया
‘ब्रोकेने बट ब्यूटीफुल3’ ALTBalaji की वेबसीरीज है। इसके दो सीजन पहले आ चुके हैं जिनमें विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी दिखाए गए थे। तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी हैं। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ये सीरीज काफी पॉप्युलर है।

Related Posts

Leave a Comment