कोविड-19 के इलाज में आने वाले खर्च को लेकर हैं परेशान, तो इन स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

by Kakajee News

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार देश में 1.5 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप कोविड-19 के इलाज में आने वाले खर्च को लेकर चिंतित हैं। तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आइआरडीए ने कई इंश्योरेंस पॉलिसी को अनुमति दी है जो कि आपके कोविड-19 के खर्च को कवर करता है। आइए जानतें हैं ऐसी ही पाॅलिसी के विषय में।

कोरोना कवच
यह पाॅलिसी 18 से 65 आयु के बीच के लोग खरीद सकते हैं। इस पाॅलिसी को खरीदने वाला व्यक्ति को 15 दिन के अंदर ही पैसे का भुगतान हो सकता है। यहां आपको 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का विकल्प मिलता है। आप अपने माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों को भी इस स्कीम से कवर दे सकते हैं।

कोरोना रक्षक
यह फिक्सड डिपाॅजिट प्लान है। अगर किसी ने कोरोना का इलाज करवाया है या तीन दिनों तक हाॅस्पिटल में रहा है तो यह पाॅलिसी उनको कवर देगी।

सरल जीवन बीमा निगम
ऐसे लोग जो रेगुलर टर्म प्रोडक्ट खरीदने के लिए योग्य नहीं हैं। वो लोग सरल जीवन बीमा में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। यह इंश्योरेंस प्लान लो इनकम आय वाले लोगों के लिए है। इस पाॅलिसी को 18 से 65 वर्ष की आयु की बीच के लोग खरीद सकते हैं। इसको 5 साल से 40 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह पाॅलिसी 5 लाख से 25 लाख के बीच तक का कवर उपलब्ध करवाती है।

मास्क रक्षक
यह पूरे देश भर के लिए लागू की गई स्कीम है। आइआरडीए के अनुसार इस पाॅलिसी का प्रीमियम पूरे देश में एक जैसा होगा। जोन या भौगोलिक स्तर पर इसे नहीं बांधा जा सकता है।

आरोग्य संजीवनी
यह एक स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पाॅलिसी है जिसमें व्यक्तिगत के साथ-साथ फैमिली कवर भी मिलता है। यहां आपको 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा।

Related Posts

Leave a Comment